ऊन: चंदनपुरी निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत 4 ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुरी निवासी महिला शबनम ने झिंझाना थाने पर शिकायत करते हुए पति अमीरु, जेठ शमशाद, जेठानी साहिरा और सास हफीजन निवासीगण चंदनपुरी पर मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।