गांगड़तलाई: हांडी में आरओ प्लांट बंद, 7 दिन में चालू नहीं हुआ तो दी जाएगी सड़क जाम की चेतावनी
पंचायत समिति गांगड़तलाई की ग्राम पंचायत हांडी में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया आरओ प्लांट शुरू होने के बाद से ही बंद पड़ा है और अब तक केवल शोपीस बनकर रह गया है। इससे ग्रामीणों और आसपास स्थित सीनियर स्कूल, पंचायत भवन, अस्पताल व पटवार मंडल में आने-जाने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है।