प्रतापगढ़: संचौली गांव की विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा, सात पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के पिपरी खालसा गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व कोहंडौर थाना क्षेत्र के संचौली गांव में की थी। शादी के कुछ महीने बाद ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपए नगद व बुलेट बाइक की मांग करने लगे । मांग पूरी न होने से ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि देवर कमरे में आकर अक्सर घुसकर अश्लील हरकत करने का प्रयास करता था।