रामपुर: शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 5, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का वांछित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।