रामपुर: शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी
Rampur, Rampur | Oct 5, 2024 शनिवार को तहसील सदर सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी जोगेंद्र सिंह रामपुर की सदर तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठे और लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह तहसील सदर के ग्राम सिंगन खेड़ा और ग्राम केसरपुर पहुंचे और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का औचक वेरिफिकेशन किया।