रामपुर: शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत 10वीं की टॉपर छात्रा को एक दिन का डीएम बनाया गया
Rampur, Rampur | Oct 5, 2024 हाईस्कूल टॉपर छात्रा को डीएम बनाया, ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने एक दिन की जिला अधिकारी को कार्य समझाया। मिलक के धनेली उत्तरी स्थित कलावती कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा कामिनी गंगवार ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। शनिवार को मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत कामिनी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। लोगो की समस्याओं को सुना गया और उनका निस्तारण किया गया।