मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार एसपी सिटी ने भेजा जेल
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी रवि राजन पुत्र सरन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी रवि राजन के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी छुपे स्मैक, अवैध शराब अन्य मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त का काम करता है।