मुरादाबाद: मुगलपुरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के बाहर नगर निगम के लोगों और दुकानदारों के बीच हुई मारपीट
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के बाहर नवरात्रों में फूल और पूजा के सामान की दुकानें लगाने वालों के काटे जा रहे चालान को लेकर दुकानदारों और नगर निगम के लोगों के बीच मारपीट हुई है। त्यौहार के समय नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदार भड़क गए थे। मौके पर भारी हंगामे के चलते पुलिस फ़ोर्स को बुलाया गया।