मुरादाबाद: थाना मझोला पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मझोला पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान फरीद नाम के व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।