मूंढापांडे थाना के गांव साहूनगला और ककरघटा गांव के बीच में सड़क किनारे खड़ी गेहूं की पकी फसल में आग लगने से तीन किसानों की फसल जल गई है। हाजी जिलेहसन निवासी साहूनगला की 6 बीघा, हाजी शाहिद निवासी ककरघटा की 3 बीघा और ताहिर ककरघटा की 3 बीघा फसल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी है।