पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में पंचायत सचिव ललित आनंद झा के निधन पर कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
युवा पंचायत सचिव ललित आनंद झा के असामयिक निधन को ले प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट में कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ललित की बुधवार को पथरगामा में NH 133 पर हाइवा के धक्के से मौत हो गई थी।वे पोड़ैयाहाट में योगदान देने के बाद प्रभार सौंपने महगामा जा रहे थे।