हसपुरा: समर कैम्प में बच्चों को पढ़ाने के लिए बीआरसी के सभा कक्ष में शिक्षा सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण, उद्घाटन बीईओ ने किया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित बीआरसी के सभा कक्ष में समर कैम्प में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रखंड के सभी सेवा सेवक शामिल हुए।जिसका उद्घाटन बीईओ दीपक कुमार ने किया। प्रशिक्षक ललन चौधरी ने समर कैम्प पढ़ाने के लिए शिक्षा सेवकों को प्रशिक्षण दिया।