प्रतापगढ़: 25 मिनट पट्टी कोतवाली में रहकर बिना किसी से मिले चले गए आईजी प्रयागराज
आईजी प्रयागराज जोन अजय मिश्रा मंगलवार को 11:40 पर पट्टी कोतवाली आए। 12:05 पर बिना किसी से मिले अपने सरकारी वाहन पर बैठकर जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हो गए। सोमवार को दोपहर 1 के बाद पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। जिसमें करीब सात राउंड गोली चलाई गई थी। कोतवाली से महज 200 मीटर दूर हुई इस घटना के बाद कार्रवाई का दौर जारी है