प्रतापगढ़: पट्टी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में गोली लगने से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया
पट्टी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में गोली लगने से घायल दोनों युवकों को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बता दे की सुल्तानपुर जिले के चाँदा बेंती कला निवासी अरुण मिश्र और आदित्य मिश्र ने बाबा बेलखरनाथ धाम प्रमुख और उनके गुर्गों पर रंगदारी न देने पर गोली मारने का आरोप लगाया है।पुलिस अधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे है।