प्रतापगढ़: जगेशर गंज बाजार के पास स्थित एक गांव की विवाहिता दर्शन के लिए निकली, हुई गायब
अंतू थाना क्षेत्र के जगेशर गंज बाजार के पास स्थित एक गांव के रहने वाले एक युवक का आरोप है कि उनकी पत्नी 18 जुलाई को घर से मुख्यालय स्थित मां बेला देवी का दर्शन करने की बात कह कर निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी । पति का आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला किशन सोनी उसके घर आता जाता था तथा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया ।