प्रतापगढ़: पट्टी में रंगदारी और गोली मारने के मामले में बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख समेत 6 लोगों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 6 लोगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी डॉ अनिल कुमार ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया की सोमवार को बैनामा कराने गए युवक से रंगदारी मांगने,अपहरण करने और गोली मारने के मामले में ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, संतोष सिंह, ओम सिंह ,अजय सिंह ,शिवम पांडे ,विपिन पांडे और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है।