बलरामपुर: हरैय्या सतघरवा क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी, इलाके में शोक की लहर
हरैय्या सतघरवा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 32 वर्षीय महिला संगीता देवी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।