बलरामपुर: झारखंडी सरोवर को लेकर जय माँ दुर्गा महोत्सव केन्द्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी को दिया ज्ञापन
जय माँ दुर्गा महोत्सव केन्द्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में झारखण्डी सरोवर को लेकर डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि झारखण्डी महादेव मन्दिर बलरामपुर का अत्यन्त प्राचीन पौराणिक धर्म स्थल है जो बलरामपुर नगर के सनातनियों के साथ-साथ बलरामपुर जनपदवासियों का भी आस्था का प्रमुख केन्द्र है।