बलरामपुर: स्टाम्प बढ़ोत्तरी और रजिस्ट्री ऑफिस के स्थानान्तरण के विरोध में अधिवक्ताओं की संघ भवन में हुई संयुक्त बार संघ की बैठक
संयुक्त बार संघ की बैठक कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि स्टाम्प बढ़ोत्तरी व रजिस्ट्री ऑफिस के स्थानान्तरण के विरोध में अधिवक्तागण दिनांक-30 जून तक न्यायिक कार्य से पूर्णतया विरक्त रहकर कमिश्नर देवीपाटन मण्डल, मुख्यमन्त्री, डीएम के हठधर्मी रवैये को अवगत करायेगे।