बलरामपुर: नपाप अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने की प्रेस वार्ता, झारखंडी सरोवर के किनारे ताजिया दफ़न की सशर्त दी गई अनुमति
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सेंट्रल पीस कमेटी एवं धर्मगुरुओ द्वारा ताजिया दफ़न हेतु किए गए एक दिन के विशेष अनुरोध को स्वीकार करते हुए, केवल वर्ष 2025 के लिए झारखंडी सरोवर के उत्तर-पश्चिमी कोने पर ताजिया दफ़न की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है मोहर्रम के एक सप्ताह बाद NGT मानकों के अनुरूप झारखंडी सरोवर की सफाई होगी