बलरामपुर: एसपी कार्यायल में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापारियों के साथ की गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बलरामपुर के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ एसपी ऑफिस में बैठक की गई, बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण पर चर्चा की गई।