जसीडीह के चकाई मोड़ पर अवैध वाहन पड़ाव के खिलाफ डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान बस, ऑटो और टोटो की अवैध पार्किंग पर मौके पर ही भारी जुर्माना वसूला जा रहा है।
अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी वाहन चालक ऑन-द-स्पॉट फाइन नहीं भरेगा, उसके वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और सीधा कोर्ट में रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से गाड़ी पार्क करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है।
#deoghartalks #deoghar #trafic #instagramreelsinindia❤️ #vireloftheday