बड़ौत: वाजिदपुर में सेना के कर्नल ने जवानों के साथ तोड़ा विवादित घर, बड़ौत कोर्ट में चल रहा मामला, महिला पोती के साथ रोती रही
Baraut, Bagpat | May 20, 2025 वाजिदपुर गांव में एक परिवारिक मकान विवाद ने नया रूप ले लिया है। धीर सिंह की पत्नी सुशील का आरोप है कि उनके भतीजे जो सेना में कर्नल हैं, अन्य जवानों के साथ मिलकर उनका मकान क्षतिग्रस्त कर दिया। वाजिदपुर के ऋषिपाल के पुत्र कर्नल तरुण ने 7 सैन्य जवानों के साथ मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। यह कार्रवाई न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के दौरान की गई।