राजपुर: रेलवे स्टेशन मैदान में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया
Rajpur, Buxar | May 4, 2026 रेलवे स्टेशन मैदान में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे जन समूह को मुफ्त कानूनी सहायता एवं अन्य मामलों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को संध्या 4:00 बजे चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार एवं पीएलवी शत्रुधन सिन्हा, ब्रजेश कुमार, मनन सिंह, अजिता कुमारी शामिल रहे।