पटोरी: पटोरी में दो स्कूल भवनों का उद्घाटन, विधायक रणविजय साहू ने शिक्षा विकास पर ज़ोर दिया
समस्तीपुर के पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय चकसलेम एवं प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत वार्ड संख्या 16 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलहा में नए भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने किया।