साहिबगंज: उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बुधवार को हर प्रसाद, बड़ा रामपुर दुर्गा टोला, बलुआ टोला सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवा