जांजगीर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बिटिया अभियान में बालिकाओं को कराया गया शासकीय कार्यालयों का भ्रमण
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना’’ अंतर्गत बिटिया अभियान का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (गट्टानी) एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 40 बालिकाओं को शासकीय कार्यालयों का एक्सपोजर विजिट।