कनवास: कोलानी गांव से 5 दिन से लापता युवक का शव अरु नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Kanwas, Kota | Jun 8, 2025 कनवास उपखंड क्षेत्र के कोलानी गांव से पांच दिन से लापता युवक का शव रविवार को अरु नदी में एनीकट के समीप शाम करीब 4 बजे पानी में तैरता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण 5 दिन पहले घर से परिजनों को बिना कुछ बताए निकल गया था जो शाम तक घर नहीं आने पर परिजनो ने अपने रिश्तेदारों एवं गांव तलाश किया मगर कही सूचना नहीं मिली।