कनवास: टॉप 10 स्थायी वांरटी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर झालावाड़ से गिरफ्तार, बदमाश के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में 35 मामले दर्ज
Kanwas, Kota | Jun 2, 2025 कनवास थाना पुलिस ने टॉप-10 स्थायी वांरटी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर छगनिया उर्फ छगन सिह तंवर को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ राजस्थान व मध्यप्रदेश राज्य के कई पुलिस थानो मे लुट, चोरी, नकबजनी, डकेती व आम्स एक्ट के करीबन 35 मामले दर्ज है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार शाम करीब 7 बजे प्रेस नॉट जारी कर दी।