कनवास: दरा अभ्यारण में ओवरटेकिंग के दौरान कार ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत, 5 लोग घायल
Kanwas, Kota | Jun 7, 2025 दरा अभ्यारण वन क्षेत्र के कोटा झालावाड़ मार्ग पर शनिवार को रोड़वेज बस और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे। जिनसे से 1 की मौत हो गई वही 5 लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर सभी घायलों को कोटा अस्पताल रेफर किया गया।