कनवास: दूधिया खेड़ी माताजी मंदिर परिसर में रेबारी समाज की बैठक का आयोजन, प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई चर्चा
Kanwas, Kota | Jun 6, 2025 कनवास में रेबारी समाज द्वारा प्रथम बार संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर दूधिया खेडी माता जी मन्दिर परिसर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रेबारी समाज के समाज सेवी राजाराम रायका ने की। बैठक में आगामी 15 जून को कोटा संभाग के मेधावी छात्र छात्राओं सहित अन्य को सम्मनित करने का निर्णय लिया गया।