कनवास: दरा-कनवास मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार 2 की हुई मौत
Kanwas, Kota | Jun 4, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा-कनवास मार्ग पर किशोर सागर बालाजी मंदिर के पास ईको वेन व बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाईक सवार दो जनों की इलाज के दौरान मौत गई। कनवास थानाधिकारी श्यामाराम विश्नोई ने बताया कि दरा-कनवास मार्ग पर दोपहर करीब 2 बजे कोटा की और से आ रहे पल्सर बाइक पर सवार और दरा की और जा रही इको वेन की जोरदार भिड़ंत हो गई।