कनवास: दरा स्टेशन में चाय की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Kanwas, Kota | Jun 3, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक चाय की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आसपास पूछताछ व मृतक की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई दस्तवाज़े नही मिले जिससे मृतक की पहचान नही हो पाई।