तिजारा: खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में डकैती का बड़ा खुलासा, ₹10,000 का इनामी अभियुक्त सलीम उर्फ भालू गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Apr 1, 2026 खुशखेड़ा थाना पुलिस ने राठी स्पेशल स्टील कंपनी में हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए₹10000 के इनामी आरोपी सलीम उर्फ भालू को गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि 3 मार्च की रात को 10 से 12 हथियारबन बदमाशों ने खुशखेड़ा में स्थित राठी स्पेशल स्टील लिमिटेड कंपनी में दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस आगे की जांच कर रही है