#गौहनिया के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस के पहुँचने से पहले भाग निकले आरोपी; उठ रहे गंभीर सवाल,,👉विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित बुदावां गांव में देह व्यापार के एक संदिग्ध बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। स्थानीय सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव में स्थित 'इलाहाबाद प्रॉपर्टी एंड होटल ग्रुप' के परिसर में अवैध गतिविधियाँ और देह व्यापार का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा था।
मामले की भनक लगते ही जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौहनिया पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। मौके पर कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में संलिप्त पाए गए। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कई महिलाएं और युवतियां जल्दबाजी में होटल परिसर से भागती हुई साफ नजर आ रही हैं।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल: सूचना के बाद भी देरी क्यों?
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी, फिर भी स्थानीय पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले होटल संचालक, संलिप्त पुरुष और महिलाएं भागने में सफल कैसे हो गए?
स्थानीय शह का संदेह:;घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में इतने बड़े पैमाने पर होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था, और स्थानीय पुलिस बीट कांस्टेबल को इसकी भनक तक नहीं लगी?
#ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च अधिकारियों से जांच की मांग
इस घटना के बाद से बुदावां गांव और आसपास के इलाकों में भारी जनआक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शांत ग्रामीण परिवेश को इस तरह के अवैध कृत्यों से दूषित किया जा रहा है।
यदि समय रहते इस पूरे गिरोह और होटल संचालक पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय ग्रामीण और जनसंगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
#viralvideoシ #prayagrajpolice #ViralNewsUpdate