मेजा पुलिस को बड़ी सफलता - 8 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
मेजा, प्रयागराज। थाना मेजा पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी के तहत अवैध गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर को मदरामुकुन्दपुर घाट के पास बाबा अम्बेडकर बाग से मोनू शुक्ला पुत्र श्याम सुंदर निवासी बिसहिजन खुर्द को 8 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा बेचकर अपने शौक पूरे करता है और मेजा रोड में बेचने जा रहा था।
पुलिस ने थाना मेजा पर मु.अ.सं. 486/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त पर पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं।
#prayagrajpolice