डिंडौरी: चरखुटिया गांव में शादी में पानी मांगने पर घरातियों ने बारातियों को पीटा
चरखुटिया गांव में घरातियों ने बारातियों के द्वारा पानी मांगने की मामूली बात पर विवाद को लेकर बारातियों पर लाठी डंडे हमला करके दौड़ा दौड़ा जमकर पीटा जिसके चलते कई बाराती घायल हो गए और वाहनों में भी तोड़फोड़ की घायल बारातियों ने गुरुवार तड़के सुबह 3:00 बजे डायल 112 को फोन कर पुलिस को सूचना दी । गाडासरई पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच करें ।