लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल ने 25 जून 1975 के आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए "आपातकाल दिवस" मनाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर प्रहार का आरोप लगाया। मुख्य वक्ता एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी सुभाष बगोली ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को प्रेरणादायी बताते हुए युवाओं से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।