मेरठ पुलिस ने शहर के अरबपति स्पोर्ट्स कारोबारी की कोठी में करोड़ो की चोरी का खुलासा किया है।
पुलिस ने चोरी गए करीब ₹2 करोड़ से अधिक के रत्नजड़ित सोने के आभूषण, सोने के प्राचीन सिक्के और ₹3.56 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।
कारोबारी की मेड रोशनी और खानसामा जितेंद्र सोम ने घर की बुजुर्ग मालकिन को नींद की गोलियां और तिजोरी खोलकर सारा माल समेत लिया।
रोशनी को माल का बैग लेकर मेरठ के बेगमब्रिज भेजा. वहां जितेंद्र की बहिन ने रोशनी से माल का बैग लेकर उसे ₹50 हजार रुपये दिए। रोशनी यह पैसा लेकर आगरा पहुंची और वहां से अपने बॉयफ्रैंड के साथ कानपुर।
पुलिस का शुरुआती शक रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड पर था। रोशनी की गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र सोम का नाम सामने आया जो घर में अब भी मौजूद था।
खुलासा हुआ और जितेंद्र की हरियाणा निवासी बहिन मीनू और उसका पहला पति मनीष गिरफ्तार किये गया। चोरी किया गया माल मनीष के घर देवबंद में मिला।
Jalesar, Etah | Oct 30, 2026