दरअसल जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। कई शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्र के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। प्रत्येक शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।