लखीसराय: किऊल से भी खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, 350 यात्रियों ने कराया पंजीकरण। प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
लखीसराय। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत “दक्षिण भारत यात्रा” को लेकर गुरुवार को किऊल स्टेशन स्थित भोजनालय में प्रेस वार्ता गुरुवार के संध्या 4:30पर आयोजित की गई। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार किऊल स्टेशन को भी इस विशेष ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु सीधे यहां से यात्रा शुरू कर सकेंगे।