सिंगरौली: जिले मे ओलावृष्टि व आंधी तूफान से तबाह फसलो के मुआवजा की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में शनिवार को ओलावृष्टि व आंधी तूफान से तबाह हुयी सिंगरौली जिले की फसलों का मूल्यांकन कराकर मुआवजा वितरित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ज्ञानेंद्र द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल पूर्व प्रदेश महामंत्री पंडित राम अशोक शर्मा राजकुमार दीपंकर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान द्वारा कलेक्टर सिंगरौली से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया।