सिंगरौली: एनसीएल की खदान में सेंध लगाकर मशीनों से डीजल चोरी करने वाले चार शातिर धराए, जयंत खदान में चोरी के समय मोरवा पुलिस ने पकड़ा, जरकिन समेत स्कॉर्पियो वाहन हुई जप्त
एनसीएल जयंत खदान में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात दिवाकर चौबे की रिपोर्ट पर मोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। फरियादी के अनुसार शुक्रवार रात जयंत ईस्ट खदान में स्कॉर्पियो क्रमांक UP 64AO 3069 से चार संदिग्ध उतरे और गाली गलौज कर वहां चल रही डोजर मशीन से 200 लीटर डीजल देने की मांग करने लगे। शोर गुल होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने इसकी सूचना मोरवा पुलिस को दी इसके बाद मोरवा निरीक्षक ने तत्काल टीम भेज कर घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा।