सिंगरौली: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत मजदूरों का दूसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी, पिछले 5 महीने से मजदूरी के लिए भटक रहे मजदूर, एटक के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरना
जिला मुख्यालय के नौगढ़ मे निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग के मुख्य गेट पर कार्य बंद कर मजदूर अपने मजदूरी की राशि पाने को लेकर एटक यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय आवाहन पर काम बंद धरना प्रदर्शन कर अपने मजदूरी की मांग पर आज दूसरे दिन अड़े हुये हैं और धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है ।मजदूर बताते है कि लगभग 22 मजदूर जिसमें महिला पुरुष दोनों लगभग 5 से 6 माह तक मजदूरी का कार्य लगभग 8 से 12 घंटे तक किये है जिसमें एक - एक मजदूर का लगभग 10 हजार से लेकर 28 हजार रुपए तक का मजदूरी बकाया है।