सिंगरौली: पीड़ित ने गांव के लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, कोयलखुथ निवासी पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
कोयलखुथ गांव निवासी युवकों ने आवेदन देते हुए बताया कि कोयल खुद बाजार में हमारी मोबाइल रिपेरिंग की दुकान है जहां शुक्रवार रात 9 बजे गाँव के पूर्व सरपंच की लड़के आए और बोले कि इतनी रात में दुकान क्यों खोले हो और इतना बोलते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और हमारा कम्प्यूटर और बाइक भी तोड़ दी है पीड़ित युवकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की माँग की हैं ।