सिंगरौली: गढहरा गांव में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
खुटार पुलिस को सूचना मिली कि गढहरा गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया तथा मौके पर पहुंचे तहसीलदार, नगर पुलिस अधीक्षक पन्नू सिंह परस्ते व कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने पंचनामा तैयार करवाया और शव को फंदे से नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।