बडोनी: ग्राम हतलई चक में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ 02 लोगों ने की मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 17, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम हतलई चक में एक महिला के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला लक्ष्मी पत्नी प्रमोद अहिरवार के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मोनू अहिरवार और भारती अहिरवार ने मिलकर मारपीट कर दी।