बडोनी: ग्राम सिजोरा में 03 लोगों ने की भैंस की बेरहमी से मारपीट फोड़ी आंखे, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 16, 2024 ग्राम सिजोरा में 03 लोगों ने मिलकर एक भैंस की लाठियों से मारपीट की और भैंस की आंखे फोड़ दी। जिसको लेकर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया हैं। गुरुवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक गन्ने सिंह पुत्र हरिसिंह रावत की भैंस जब खेत पर थी। तभी आरोपी मंशाराम प्रजापति ने अपने अन्य 02 लोगों के साथ मिलकर भैंस की मारपीट कर उसकी आंखे फोड़ दी।