बडोनी: ग्राम सनाई में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी के साथ पति ने की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 14, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सनाई में घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी के साथ पति ने जमकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है। वहीं बुधवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला रश्मि अहिरवार के साथ घरेलू विवाद पर आरोपी पति बलवान अहिरवार ने मारपीट कर दी। जिससे उसे कई जगह पर चोंटे आई हैं।