बडोनी: ग्राम कम्हार डेरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Badoni, Datia | Aug 18, 2024 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हार डेरा में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की सुबह 10 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक सूरज सिंह पुत्र अजीत सिंह कुशवाहा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी बुद्ध सिंह कुशवाहा ने मारपीट कर दी।